
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर सरकारी नौकरी घोटाला का आरोप लगाया है,उन्होंने कहा है कि घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन सरकार ने बेरोजगारों को नया तोहफा दिया है।
मरांडी ने कहा है कि नौकरी का वादा करते-करते इस सरकार ने सरकारी नौकरी के पद ही खत्म कर दिए. यह झारखंड सरकार का नया घोटाला है। सरकारी रिक्त पद घोटाला. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर भी इस संबंध में एक पोस्ट किया है, पोस्ट के अंत में लिखा है- @HemantSorenJMM जी, दीमक की तरह झारखंड के युवाओं का भविष्य खोखला मत करिए.
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2025 तक 1 लाख से ज्यादा सरकारी पदों को भरने का भरोसा दिलाया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले दो सालों में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खत्म हो चुके हैं। इनमें शिक्षा और गृह विभाग के हजारों पद शामिल हैं।
वित्त विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकारी विभागों में स्वीकृत पदों की संख्या 5,33,737 थी, जो 2024-25 में घटकर 3,26,049 रह गई। यानी सिर्फ दो साल में 2,07,688 पद खत्म हो गए, स्वीकृत पद खत्म होने का सबसे बड़ा कारण शिक्षा और गृह विभाग में कमी है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बंद होने और शिक्षकों के रिटायर होने से बड़ी संख्या में पद खत्म हो गए।
‘पिछले दो सालों में 1.59 लाख रह गई सरकारी नौकरी 4.66 लाख से घटकर’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है, कि पिछले 2 सालों में रिक्त पदों की संख्या 4.66 लाख से घटकर 1.59 लाख रह गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने कोई परीक्षा नहीं कराया, कोई भर्ती नहीं हुई, सरकार युवाओं के 2 लाख 7 हजार नौकरी खा गई।
झारखंड में 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब – बाबूलाल मरांडी
भाजपा नेता ने कहा हेमंत सोरेन बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के प्रति कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना नियुक्ति के ही 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब हो गए। उन्होंने कहा कि इस अनूठे घोटाला का जवाब न तो हेमंत जी के पास है, न अधिकारियों के पास.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए उन्मुक्त हिंदी से जुड़े रहें!
यहां पढ़ें Bihar Local News In Hindi और पाएं Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी, बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास।