आज हम Domain name का मतलब, Types of domain name, Domain Name System और Domain name को कहा से खरीदे इसके बारे में चर्चा करेंगे।
अगर आप अपना blog या फिर कोई e-commerce का बिजनेस शुरू कर रहे हैं। तो आपको domain name की जरूरत होती है। बिना domain name के आप अपना बिजनेस online नहीं बना पाएंगे।
तो चलिए शुरुआत करते हैं समझने से कि Domain name क्या होता है?
Domain Name क्या है?
Domain name एक शब्द होता है। जिसका इस्तेमाल वेबसाइट को पहचानने में किया जाता है। Domain name वेबसाइट का नाम होता है जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी वेबसाइट को एक्सेस कर पाते हैं।
Domain Name क्यों इस्तेमाल किया जाता है?
तो दोस्तों अभी हमने domain name क्या होता है यह तो समझ लिया। मगर क्या आपको पता है वेबसाइट को एक्सेस करने के लिए domain name का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।
दरअसल, कोई भी वेबसाइट के सारे Content किसी विशेष Server (single या multiple server) पर Store किया जाता है। हर एक Server का अपना IP address होता है, जिससे आप उस server से जुड़ सकते हैं। अब आप जब भी किसी वेबसाइट पर जाना चाहेंगे, तो आपको उसका Server IP पता होना चाहिए।
लेकिन, चलिए मान कर चलते हैं, आपको अपने किसी पसंदीदा वेबसाइट का IP address पता है, और आप वेबसाइट को Visit कर रहे हैं। मगर तब क्या जब वह वेबसाइट, किसी दूसरे Server पर transfer कर दिया जाता हैं।
इससे होगा यह कि उस वेबसाइट का IP address बदल जाएगा। मगर आपको जो IP पता है, वह पुराने Server की होगी और अब आपको नए Server की IP address पता नहीं है। तो ऐसे में आप उस website को access नहीं कर पाएंगे।
और, अगर आपको दूसरे Server का IP भी पता है, तो आप उसे उपयोग में ला सकते हैं, मगर Server साल भर में जब कई बार Change हो, तो क्या आप उस वेबसाइट के सारे IP address को याद रख सकते हैं ?
नहीं, आप याद नहीं रख सकते। इसी परेशानी को Solve करने के लिए Domain name इस्तेमाल किया जाता है। Domain name आपकी वेबसाइट के लिए एक Unique Address होता है। जो किसी वेबसाइट के Server से जुड़ा हुआ होता है।
इससे किसी भी Users को वेबसाइट के Server वाले IP को याद रखने की जरूरत नहीं होती, आपको बस domain name को याद रखना होता है। जिससे आप domain name का इस्तेमाल करके वेबसाइट को एक्सेस कर सकोगे।
यह बिल्कुल किसी फोन बुक की तरह है, जहां पर आप अपने फोन बुक के contacts से किसी का नंबर बदलते हैं मगर नाम नहीं। ताकि आप को उसके नंबर को याद ना रखना पड़े। दोस्तों अब आपने यह तो समझ लिया कि domain name क्यों इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आपको पता है यह system काम कैसे करती है और इसे कंट्रोल कौन करता है ?
हमे server ip से जोड़ने और website पर भेजने का काम DNS करता है। DNS को Domain Name System कहते हैं।
What is Domain Name System in Hindi?
Domain Name System एक तरह से Web-Directory है, इसे हम वेबसाइटों का address book भी कह सकते हैं, (मुख्यरूप से ICANN द्वारा Regulate होता हैं)। DNS Server में हर वेबसाइट के IP address होते हैं, जो Numeric format में होते हैं। DNS Nameserver वेबसाइट और यूजर के बीच में Agent की तरह काम करता है।
DNS Nameserver का काम होता है, User के enter किये गए domain name को ip address में बदलना (जो Domain Name System प्रणाली में पुर्णतः कुछ संख्याओं का समूह होता हैं।)

DNS (Domain Name System) काम कैसे करता है ?
इसे हम एक उदाहरण से समझते हैं। जैसे मैंने कहा कि DNS एक phone book की तरह है, जिसमें सभी वेबसाइट के ip Address है। जब भी आप अपने अपने Browser में कोई भी Domain Name को Enter करते हैं। तब Web-browser यह request को DNS को भेजता है।
DNS आप के enter किए गए domain name को अपने database में ढूंढता है,और उस domain name के ip address का पता लगाता है। IP address का पता लगने पर DNS Browser को उस ip के बारे में बताता है, और Web Browser उस IP पर उपलब्ध सामग्री को आपके तक पहुंचाता है।
आप ऐसा कह सकते हैं, कि DNS domain name को IP address में convert करके आपको वेबसाइट का access दिलाता है।
Types of Domain Name in Hindi
देखा जाए तो domain name के 2 types है। मगर उनमें से एक को और दो भाग में विभाजित किया गया है जिनके बारे में हम आगे पढ़ेंगे। Domain name दो तरह के हैं जिनमें से पहला है Top Level Domain और दूसरा है Sub-domain। तो शुरुआत करते हैं Top Level Domain Name के जानकारी से।
Top Level Domain:
जैसा कि मैंने कहा था कि domain name के 2 types है और उनमें से एक को दो भाग में विभाजित किया गया है। वह domain type और कोई नहीं Top Level Domain है। Top Level Domain को दो भाग में विभाजित किया गया है। जिसमें से पहला है generic Top Level Domain (GTLD) और दूसरा है country code Top Level Domain (CCTLD)।
Generic Top-Level Domain
Generic Top Level Domain को कोई भी किसी भी जगह से रजिस्टर कर सकता है। Generic Top Level Domain पूरे दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाते हैं। Generic Top Level Domain में कुछ domain extension शामिल है जिनके बारे में आप निचे पढ़ सकते हैं।
- .com : यह domain extension सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला domain extension है। यह Domain extension commercial websites को दर्शाने के लिए बनाया गया था।
- .net : .com के बाद जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Domain extension है वह है .net। इस domain extension को internet providers या ने ISP (Internet Service Provider) कंपनी के लिए बनाया गया था। लेकिन बाद में उसे .com के alternative ऑप्शन की तरह इस्तेमाल किया जाने लगा।
- .org : यह भी एक Top Level Domain है जिसे organizations के लिए बनाया गया था। जैसे स्कूल, non-profit organizations etc. साथी में इसे वह organizations भी इस्तेमाल करते हैं जो non-profitable नहीं है।
- .info : बाकी Generic Top Level Domain की तरह .info भी एक Generic Top Level Domain है। इस domain extension को Information को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
दोस्तों ऐसे और भी Generic Top Level Domain available है। जिनके बारे में आप गूगल पर पढ़ सकते हैं। आज यहां हमने बस उन्ही extension को बताया है जो ज्यादातर इस्तेमाल किए जाते हैं।
Country Level Domain
CCTLD यह Country Code Top-Level Domain का short form है। Country Code Top-Level Domain extension हर देश के लिए अलग अलग होता है। Country Code Top-Level Domain extension दो अक्षरों का होता है।
जैसे .in इंडिया के लिए, .uk united kingdom के लिए। ऐसे ही सभी देशो के लिए Country Code Top-Level Domain extension होते हैं।
Example: इंडिया के लिए .in, यूनाइटेड किंगडम के लिए .uk, अमेरिका के लिए .us होगा।
Country Code Top-Level Domain extension country specific होते हैं। जिस वजह से यह domain international seo के लिए important होते हैं। Country Code Top-Level Domain को इस्तेमाल करने से आप आसानी से सर्च इंजन को आपके वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हैं।
जानकारी जैसे कि आपका blog / वेबसाइट किस country के लिए है, आप किस country के audience को target करना चाहते हैं। मगर Country Code Top-Level Domain extension किसी particular भाषा को target नहीं करता।
जब भी आप Country Code Top-Level Domain का इस्तेमाल करते हैं। तो गूगल यह समझ लेता है कि आपका content आपके Country Code Top Level Domain extension के area से संबंधित है।
उदाहरण के लिए हमारा domain जो .in domain है। इससे गूगल यह तो समझ ही जाएगा कि हमारा blog specially इंडिया के लिए बनाया गया है। इस वजह से हमारा blog को गूगल ज्यादातर इंडिया के सर्च रिजल्ट में दिखाएगा।
तो यह थे Top Level Domain के types जो ज्यादातर इस्तेमाल किए जाते हैं। अब बढ़ते हैं हमारे दूसरे domain name के type के तरफ जो है sub-domain।
Sub-Domain Name
अगर आप अपने existing site को किसी और भाषा में बनाना चाहते हैं। तो आपको नया domain लेने की जरूरत नहीं होती। आप नया Domain लेने के बजाय Sub-domain का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका example नीचे दिया गया है।
मान लीजिए कि कोई Top Level Domain Name’ www.xyz.com’ हैं, तो ‘blog.xyz.com’ उसका Sub-Domain होगा।
ऊपर दिए गए उदाहरण में हमने community नाम को इस्तेमाल करके 1 sub-domain बनाया है। आप चाहे तो community के जगह अपने मुताबिक कोई भी नाम रख सकते हैं। community.xyz.com जैसे domain name को ही sub-domain कहा जाता है।
URL क्या है? क्या url और Domain same है? नहीं! दोनों अलग है लेकिन फिर भी बहुत से लोग url और domain का अंतर नहीं जानते। वह url को ही domain name समझते हैं। URL का full form: Universal Resource Locator होता है। जबकि domain name, URL का भाग होता है।
Free vs Paid Domain Names
दोस्तों, कई Website builders और Hosting companies अपने plans के साथ आपको मुफ़्त domain name भी देती है।
तो क्या हमें Hosting companies से मिलने वाले free Domain का लाभ लेना चाहिए?
इसका जवाब “हां” भी और “नहीं” भी हो सकता हैं , जो पूरी तरह से Domain के इस्तेमाल करने पर depend करता है।
अगर आप domain किसी college project या फिर non commercial काम के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो आपको free domain के साथ जाना चाहिए। free domain जैसे .tk, .mx. यह आपको आसानी से free में मिल जाएंगे।
कई Blog platforms जैसे wordpress, blogspot आपको free में अपना sub-domain आपको provide कराते हैं। अगर आप अपने किसी commercial वेबसाइट के लिए या फ़िर Blogging के लिए domain इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको Top Level Domain name इस्तेमाल करना चाहिए।
यह domain name आपको पहले साल के लिए ज्यादा से ज्यादा Rs. 700 से 1500 तक में मिल जाते हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार ही Domain को खरीदें।
Domain Name कहां से खरीदें?
दोस्तों, अब तक हमने यह तो जान लिया कि Domain name होता क्या है, Domain name के types क्या है, Domain Name क्यों इस्तेमाल किया जाता है। अब हम जानते हैं कि domain name को कहां से खरीदना चाहिए।
Domain name को खरीदने से पहले आपको domain name का चुनाव करते आना चाहिए। अगर आप अपने बिजनेस के लिए domain name खरीद रहे हैं। तो आपको एक ऐसा domain name खरीदना है जो SEO friendly और बिजनेस के लिए सही हो।
Domain name को आप domain name registrar से खरीद सकते हैं। आज डोमेन मार्केट में काफी अच्छे Registrar मौजूद हैं, जो अच्छी सर्विस प्रोवाइड करते हैं।
Indian Based Companies में Bigrock, Hostgator, Godaddy और Bluehost.in जैसे अच्छे domain name registrar मौजदू है। जहां से आप Top Level Domain name खरीद सकते हैं।
आप बेहतरीन Domain और Web-hosting Deals के लिए India के बेहतरीन Hosting कंपनी BigRock से अच्छे और सस्ते Plan पाने के लिए नीचे दिए Link पर Click करें।
तो दोस्तो यह थी जानकारी domain name के बारे में। आशा करता हूं की इस लेख को पढ़ने के बाद आपके सारे डाउट खत्म हो गए होंगे। अगर domain name के बारे में आपके मन में अभी भी कुछ confusion या फिर सवाल है तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से अपना सवाल पूछ सकते हैं।
दोस्तों , Commet करके बताए आपको “Domain name क्या है और क्यों इस्तेमाल किया जाता है” यह लेख कैसा लगा।