झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कई लाभुकों को प्रारंभ में इस योजना के तहत इसका लाभ मिला, लेकिन तीन-चार किस्त मिलने के बाद अब राशि नहीं मिल रही है। अब सरकार ऐसे लाभुकों को दस्तावेजों की त्रुटियां दूर कर दोबारा राशि देने की तैयारी कर रही है, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

राज्य भर से मिल रही थी ऐसे शिकायतें, जिनमें बड़ी संख्या में ऐसे लाभुक भी हैं, जो योजना का आवश्यक मापदंड पूरा करते हैं। उन्हें प्रारंभ में राशि भी दी गयी थी, लेकिन उसके बाद अचानक किसी कारणवश उनका भुगतान बंद हो गया। इसी के मद्देनजर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने इसे लेकर सभी जिलों से जानकारी मांगी है, निदेशक ने ऐसे लाभुकों की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है।
कब मिलेगा लाभुकों को पैसा?
निदेशालय की ओर से कहा गया है कि लाभुकों के कागजात में सुधार किया जायेगा, इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि चयनित योग्य लाभुकों को दोबारा राशि दी जा सके।
राज्य में लगभग 51 लाख महिलाओं को मंईयां योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपये दिये जाते हैं, यह राशि लाभुकों के आधार बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है, इसके लिए विभाग द्वारा राशि जिलों को उपलब्ध कराई जाती है।
यदि लाभुक योजना की सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं और कागजात में त्रुटियों के कारण राशि नहीं मिल रही है, तो इसे दूर किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश जिलों को दिया गया है।
मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिलने के क्या हैं कारण
- बैंक खाता का आधार से लिंक न होना,
- बैंक खाता और आधार कार्ड के रिकॉर्ड में भिन्नता होना,
- योजना का लाभ लेने के लिए पहचान या दस्तावेज़ की कमी,
- नाम, जन्मतिथि, पता या बैंक खाता नंबर गलत दर्ज होना,
- लाभुक का आधार कार्ड, राशन कार्ड या बैंक पासबुक में कोई त्रुटि होना।
होली से पहले मिलेगा फरवरी माह का पैसा
मंईयां योजना के लाभुकों को फरवरी की राशि होली से पहले मिल जायेगी। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया है. इस माह के अंत तक सभी लाभुकों के बैंक खातों में एक माह की राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी।
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए उन्मुक्त हिंदी से जुड़े रहें!
यहां पढ़ें Bihar Local News in Hindi और पाएं Jharkhand Latest News in Hindi हर पल की जानकारी, बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास।





