Kolkata Earthquake News: कोलकाता में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके, लोगों ने खाली किए घर-ऑफिस!

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई, राज्य के हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर के आस-पास के इलाकों में भी महसूस हुए झटके..

भूकंप से कांपी बंगाल की धरती, महसूस किए गये तेज झटके

Earthquake in Kolkata: पश्चिम बंगाल में भूकंप से धरती कांपी, कोलकाता और आस-पास के इलाकों में 5.5 तीव्रता वाले भूकंप महसूस किया गया, इस भूकंप से कोलकाता और आस-पास के लोगों में डर फैल गया और वह घरों, ऑफिसों और कमर्शियल जगहों से बाहर निकल आए। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोलकाता में करीब 1 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने कोलकाता और साउथ कोलकाता जैसे इलाकों को हिला दिया, इस खबर के लिखे जाने तक किसी तरह के नुकसान, चोट या हताहत की कोई सूचना नहीं मिली।

बताया गया कि इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के आसपास कहीं था, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई थी. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) के प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता लगभग 5.5 थी। इसका केंद्र बांग्लादेश के खुलना से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

भूकंप का दिखा असर

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के मुताबिक, कोलकाता में आए इस भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, इस भूकंप के कारण ऊंची इमारतों और व्यस्त बाजारों में एहतियातन खाली कराया गया, कई लोगों ने एक्स पर लिखा कि पंखे हिल रहे थे। फर्नीचर और खिड़कियां कांप रही थीं. इस भूकंप का असर खासकर बहुमंजिला इमारतों में इसका असर ज्यादा महसूस दिखा।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिलों में भी जोरदार कंपन महसूस किया गया। मेदिनीपुर शहर में जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी डर के मारे बिल्डिंग से बाहर निकल आए।

कई घरों में सीलिंग फैन और अलमारियां हिलती हुई देखी गईं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कोलकाता के कुछ इलाकों से पुरानी इमारतों के हल्का झुकने की खबरें सामने आ रही हैं।

सिक्किम में भी आया था भूकंप

एक दिन पहले पड़ोसी सिक्किम में कई भूकंप और झटकों से दहशत फैल गई थी, सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार की सुबह कई झटके महसूस किए गए. सिक्किम में शुक्रवार सुबह करीब 4:10 बजे 3.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

देश और राज्यों से जुड़े नवीनतम घटनाक्रम के लिए उन्मुक्त हिंदी से जुड़े रहें!

यहां पढ़ें Bihar Local News in Hindi और पाएं Jharkhand Latest News in Hindi हर पल की जानकारी, बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास।

Previous articleसमुद्र मंथन की अद्भुत कथा, भगवान शिव “नीलकंठ” कैसे बने?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here