Bhojpuri Song Bani Laika: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह जब भी कोई म्यूजिक वीडियो लाते हैं, तो रिकॉर्ड्स का टूटना तय माना जाता है। हालांकि, इस बार पवन सिंह के पुराने गाने ने ही तहलका मचा दिया है।
उनका पुराना धमाका गाना ‘बानी लइका’ यूट्यूब पर धूम मचा रहा है, इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ महिमा सिंह की हॉट और जबरदस्त ऑनस्क्रीन जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है, फैन्स बार-बार इस गाने को देख रहे हैं।
‘बानी लइका’ गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी गायकी है, पवन सिंह का साथ भोजपुरी की फीमेल सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। आरआर पंकज और आशुतोष तिवारी के लिखे बोल सीधे जुबां पर चढ़ जाते हैं। जबकि, प्रियांशु सिंह का धाकड़ म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।
इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ महिमा सिंह की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वीडियो में पवन सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, महिमा सिंह की अदाओं और उनके डांस मूव्स ने गाने में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।
‘बानी लइका’ म्यूजिक वीडियो PAMMY RECORDS BHOJPURI के यूट्यूब चैनल पर 17 जनवरी, 2026 को अपलोड किया गया है। ‘बानी लइका’ गाने के यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों की बाढ़ आ गई है। फैंस का कहना है कि जब भी पवन सिंह और शिल्पी राज एक साथ आते हैं, तो गर्दा उड़ा कर रख देते हैं।
देखें विडियो:





