By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Unmukt HindiUnmukt Hindi
  • भारत
  • बिहार
  • झारखंड
  • मनोरंजन
  • कैसे करें
    • ब्लॉगिंग
    • ऑनलाइन कमाएँ
      • एफिलिएट प्रोग्राम
      • विज्ञापन नेटवर्क
  • जीवनशैली
    • स्वास्थ्य
    • योगासन
  • धर्म – अध्यात्म
    • हिंदुत्व
      • हिंदी कहानियाँ
        • पौराणिक कहानियां
        • आध्यात्मिक कहानियाँ
        • प्रेरणादायक कहानियाँ
    • चालीसा और मंत्र संग्रह
    • धार्मिक
  • अन्य
    • विज्ञान
    • इतिहास
  • ऑनलाइन स्टोर
Search
© Copyright 2025 Unmukt Hindi // All Rights Reserved.
Reading: शिवलिंग का रहस्य और इसकी पूजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Unmukt HindiUnmukt Hindi
Font ResizerAa
  • भारत
  • बिहार
  • झारखंड
  • मनोरंजन
  • कैसे करें
  • जीवनशैली
  • धर्म – अध्यात्म
  • अन्य
  • ऑनलाइन स्टोर
Search
  • भारत
  • बिहार
  • झारखंड
  • मनोरंजन
  • कैसे करें
    • ब्लॉगिंग
    • ऑनलाइन कमाएँ
  • जीवनशैली
    • स्वास्थ्य
    • योगासन
  • धर्म – अध्यात्म
    • हिंदुत्व
    • चालीसा और मंत्र संग्रह
    • धार्मिक
  • अन्य
    • विज्ञान
    • इतिहास
  • ऑनलाइन स्टोर
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Religion > शिवलिंग का रहस्य और इसकी पूजा
ReligionReligious

शिवलिंग का रहस्य और इसकी पूजा

Sunita
Last updated: February 26, 2020 9:53 pm
Sunita
Share
4 Min Read
SHARE

भगवान शिव का लिंग रहस्य और लिंग रूप में पूजा:

भारत-भर में बारह ज्योर्तिलिंग, शिव के निराकार रूप के दर्शन कराते हैं। जिसके विषय में ये मान्यता है कि इनकी उत्पत्ति स्वयं हुई हैं।

Contents
भगवान शिव का लिंग रहस्य और लिंग रूप में पूजा:क्या हैं शिवलिंग का रहस्य:शिवपुराण के अनुसार:पौराणिक कथा के अनुसार:

लिंग को शिव का निराकार रूप माना जाता है, जबकि उनके साकार रूप में उन्हें भगवान शंकर मानकर पूजा जाता है। आदि काल से ही मनुष्य शिव के लिंग की पूजा करते आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सभी देवों में महादेव के लिंग की ही पूजा क्यों होती है। इस संदर्भ में अलग-अलग मान्यताएं और कथाएं हैं।

‘शिव’ का अर्थ है– ‘परम कल्याणकारी’ और ‘लिंग’ का अर्थ है – ‘सृजन’. शिव के वास्तविक स्वरूप से अवगत होकर जाग्रत शिवलिंग का अर्थ होता है प्रमाण।

क्या हैं शिवलिंग का रहस्य:

शिवलिंग और कुछ नहीं बल्कि हमारे ब्रह्मांड की आकृति है और अगर इसे धार्मिक अथवा आध्यात्म की भाषा में बोला जाए तो शिवलिंग भगवान शिव और देवी शक्ति (पार्वती) का आदि-अनादि एकल रूप है तथा पुरुष और प्रकृति की समानता का प्रतीक है! अर्थात शिवलिंग हमें बताता है कि इस संसार में न केवल पुरुष का और न ही केवल प्रकृति (स्त्री) का वर्चस्व है बल्कि, दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और दोनों ही समान हैं।worship of Lord Shiva

वेदों और वेदान्त में लिंग शब्द सूक्ष्म शरीर के लिए आता है। यह सूक्ष्म शरीर 17 तत्वों से बना होता है। मन, बुद्धि, पांच ज्ञानेन्द्रियां, पांच कर्मेन्द्रियां और पांच वायु. वायु पुराण के अनुसार प्रलयकाल में समस्त सृष्टि जिसमें लीन हो जाती है और पुन: सृष्टिकाल में जिससे प्रकट होती है उसे लिंग कहते हैं। इस प्रकार विश्व की संपूर्ण ऊर्जा ही लिंग की प्रतीक है।

शिवपुराण के अनुसार:

शिव पुराण में शिवलिंग की पूजा के विषय में जो तथ्य मिलता है वह तथ्य इस कथा से अलग है। शिव पुराण में शिव को संसार की उत्पत्ति का कारण और परब्रह्म कहा गया है। इस पुराण के अनुसार भगवान शिव ही पूर्ण पुरूष और निराकार ब्रह्म हैं। इसी के प्रतीकात्मक रूप में शिव के लिंग की पूजा की जाती है।

भगवान शिव ने ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए एक दिव्य लिंग प्रकट किया था। इस लिंग का आदि और अंत ढूंढते हुए ब्रह्मा और विष्णु को शिव के परब्रह्म स्वरूप का ज्ञान हुआ। इसी समय से शिव के परब्रह्म मानते हुए उनके प्रतीक रूप में लिंग की पूजा आरंभ हुई।

पौराणिक कथा के अनुसार:

जब समुद्र मंथन के समय सभी देवता अमृत के आकांक्षी थे लेकिन भगवान शिव के हिस्से में भयंकर हलाहल विष आया। उन्होंने बड़ी सहजता से सारे संसार को समाप्त करने में सक्षम उस विष को अपने कण्ठ में धारण किया तथा ‘नीलकण्ठ’ कहलाए।

समुद्र मंथन के समय निकला विष ग्रहण करने के कारण भगवान शिव के शरीर का दाह बढ़ गया। उस दाह के शमन के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा प्रारंभ हुई, जो आज भी चली आ रही है।

श्री शिवमहापुराण सृष्टिखंड में ये कहा गया है कि जब सृष्टि के पालनकर्ता विष्णु ने एक बार, सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के साथ निर्गुण-निराकार-अजन्मा ब्रह्म “शिव” से प्रार्थना कि ‘आप कैसे प्रसन्न होते है.?”

शिव बोले:- मुझे प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग का पूजन करो. जब जब किसी प्रकार का संकट या दु:ख हो तो शिवलिंग का पूजन करने से समस्त दु:खों का नाश हो जाता है।

अगर आपको हमारा ये लेख “शिवलिंग पूजा और रहस्य“ अच्छा लगा तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। आप हमें Facebook और Twitter पर Follow भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

You Might Also Like

भगवान अपने सच्चे भक्त से रिश्ता निभाते हैं।

‘माघ का महीना’ जिसका हर दिन पवित्र!

Avoid Eating Rice On Ekadasi | एकादशी के दिन चावल खाने से करें परहेज

Ganga Dussehra, Maa Ganga Ka Aawtarran

ब्रह्मा, शिव और विष्णु में सबसे श्रेष्ठ कौन.? महर्षि भृगु ने ली थी तीनों देवोंं की परीक्षा!

TAGGED:Lord Shiva as lingaShivlinga Pujanworshipping shiva linga
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
By Sunita
Follow:
Spiritual’s wisdom and insights on yoga, meditation, spirituality, well-being and healthy lifestyle, Anmol Vachan, Personal Development, Hindi Quotes, Inspirational Stories, Hindi Suvichar – for all this and more, follow The UnMukt Hindi
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नए लेख/पाठ्य-सामग्री

maiyan-samman-yojana
मंईयां सम्मान योजना: लाभुकों के लिए खुशखबरी, जनवरी माह की किस्त हो सकती है इस दिन जारी
Jharkhand
Jobs in Jharkhand
झारखंड में ‘रोजगार’: 2.07 लाख नौकरी हो गई खत्म, बाबूलाल मरांडी ने लगाये हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप
Jharkhand
Parakram Diwas 2025 Netaji Subhas Chandra Bose
Subhash Chandra Bose Jayanti: झारखंड के इस जंगल में आखिरी बार देखे गए थे नेता जी, गुप्त बैठक के बाद हो गए थे गायब?
India
Jharkhand Cabinet meeting CM approves health insurance scheme
झारखंड कैबिनेट: 18 प्रस्तावों पर मुहर, राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को स्वीकृति
Jharkhand

अत्याधिक चर्चित

URL Shortener Sites To Earn Money 2022 [Highest Paying] 2
URL Shortener Sites To Earn Money 2022 [Highest Paying]
URL Shortener Make Money
Lomadi aur Saras
लोमड़ी और सारस की कहानी – जैसे को तैसा (Tit for tat, Hindi Moral Story)
Moral Stories Story
blogging se paise kaise kamaye hindi
Blogging से Online पैसे कैसे कमाए? जानिए Blog से पैसे कमाने के 8 आसान तरीके।
Blogging Make Money
Sapne Honge Pure Motivational Story, Inspiring story, follow your dreams,
सपने देखेंगे तभी तो पूरे होंगे, सपने देखना न छो़ड़ें
Inspirational Motivational Stories
Direct Selling Kya Hai - What is Direct Marketing Hindi me 4
Direct Selling Kya Hai – What is Direct Marketing Hindi me
Earn Money Marketing

You Might also Like

Why ketki flower not offered to Lord Shiva
Religious

आखिर क्यों महादेव पर केतकी का फूल नहीं चढ़ाया जाता

December 12, 2017
why-ganga-bath-is-special-on-mauni-amavasya
Religious Beliefs

Mauni Amavasya 2025: क्यों खास है मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान (Why Ganga Bath is Special on Mauni Amavasya)

January 14, 2025
षट्तिला एकादशी का व्रत, महत्‍व और लाभ - ShatTila Ekadashi Vrat 6
Hinduism

षट्तिला एकादशी का व्रत, महत्‍व और लाभ – ShatTila Ekadashi Vrat

February 4, 2016
Lord Shiva, Shivji Chalisa, श्री शिव चालीसा
Chalisa

Shiv Chalisa Hindi – श्री शिव चालीसा

December 22, 2017
Unmukt HindiUnmukt Hindi
Follow US
© Copyright 2015 - 2025 Unmukt Hindi // Copyright of Some pictures on this website belong to the Individual,
All other content on this website is Copyright of Unmukthindi.In
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • संपर्क करें
Welcome Back!

Sign in to your account